Election 2019: 100 फीसदी VVPAT के इस्तेमाल से विवाद पर लगेगा लगाम - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 11 मार्च 2019

Election 2019: 100 फीसदी VVPAT के इस्तेमाल से विवाद पर लगेगा लगाम

Election 2019: 100 फीसदी VVPAT के इस्तेमाल से विवाद पर लगेगा लगाम


प्रोफेसर जगदीप छोकर,  एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म
प्रोफेसर जगदीप छोकर, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म
चुनाव आयोग ने इस बार 100 फीसदी वीवीपीएट के इस्तेमाल का एलान कर उन सभी का मुंह बंद करने की कोशिश की है जो ईवीएम पर सवाल खड़े करते हैं। चुनाव एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें सौ फीसदी तसल्ली किसी को भी नहीं होती। कोई ना कोई पक्ष असंतुष्ट रह ही जाता है और उसका इजहार भी करता है।मतदाताओं को यकीन रखना चाहिए की चुनाव आयोग साफ सुथरा चुनाव करवाने के लिए हर तरह के उपाय करता है। उसके किसी भी फैसले के पीछे काफी मेहनत और बड़ी सोच छुपी होती है। जहां तक कई राज्यों के चुनाव को कई चरणों में बांटने का सवाल है तो यह कोई नई बात नहीं। पहले भी ऐसा होता रहा है। इसे सुचारु चुनाव प्रबंधन के अलावा किसी और नजरिए से देखा जाना उचित नहीं। 

हालांकि इस बार आयोग ने एक खास तरीके से विभिन्न चरणों में चुनाव का फैसला क्यूं लिया इसकी समीक्षा किए बिना कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हरेक पांच साल पर होने वाला चुनाव हर बार एक नया रूप लेता है। मतदाता को यह बात समझना होगा कि आयोग नए हालात के मुताबिक कई नए तरह के फैसले लेता है। यह एक जटिल प्रक्रिया होती है। जिसकी बखिया उधेडने से आयोग पर सवाल खड़े होते हैं और मतदाताओं में भ्रम। एक स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए इस स्थिति से बचना ही उचित है।

----- गुंजन कुमार से बातचीत पर आधारित

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345