General Election 2019: मुझे 'सर' नहीं 'राहुल' ही कहिए, चेन्नई में छात्रा से बोले Rahul Gandhi - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 13 मार्च 2019

General Election 2019: मुझे 'सर' नहीं 'राहुल' ही कहिए, चेन्नई में छात्रा से बोले Rahul Gandhi

General Election 2019: मुझे 'सर' नहीं 'राहुल' ही कहिए, चेन्नई में छात्रा से बोले Rahul Gandhi


चेन्नई के गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं से बातचीत करते राहुल गांधी
चेन्नई के गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं से बातचीत करते राहुल गांधी 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु में चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। राहुल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत चेन्नई के स्टेला मेरी गर्ल्स कॉलेज से की जहां उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। 
जब एक छात्रा ने सवाल करते हुए उन्हें 'सर' कहा तो राहुल का तपाक से उत्तर आया कि उन्हें 'सर' न कहकर 'राहुल' ही बुलाया जाए। वो इससे सहज महसूस करते हैं। जिसके बाद छात्रा ने उनसे भारत में शोध और शिक्षा से जुड़ा सवाल पूछा और इस दौरान दो बार उन्हें 'राहुल' कहकर संबोधित किया।

राहुल ने कहा कि भारत में अच्छे निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ बुनियादी स्तर पर मजबूत सरकारी संस्थानों की भी उतनी ही अहमियत है। 

एक छात्रा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिया, तो राहुल असहज हुए। फिर कहा कि सरकार को पूरा अधिकार है, जांच का। एजेंसी को पूछताछ करने का अधिकार है, करे। कानून सबके लिए बराबर है। उसी तरह राफेल विमान सौदे की भी जांच हो। प्रधानमंत्री से भी पूछताछ हो।

इसी के साथ कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के औपचारिक चुनाव अभियान की शुरुआत हो गई है। चुनावी रैली में राहुल गांधी के अलावा डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, एडीएमके प्रमुख वाइको और वामदल के नेता भी होंगे। तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष केएस अलागिरी के मुताबिक यह जनसभा ऐतिहासिक होगी।
राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य में चुनावी तैयारियों की जानकारी देंगे। वहीं करीब 3 बजकर 45 मिनट पर वो कन्याकुमारी के क्रिश्चियन कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345