India में भी Boeing 737 Max विमानों पर लगा प्रतिबंध, बढ़ सकता है किराया - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 13 मार्च 2019

India में भी Boeing 737 Max विमानों पर लगा प्रतिबंध, बढ़ सकता है किराया

India में भी Boeing 737 Max विमानों पर लगा प्रतिबंध, बढ़ सकता है किराया


प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 
भारत ने इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर मंगलवार को बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया। विश्व के कई अन्य देशों ने भी इस तरह का कदम उठाया है। रविवार को हुई इस विमान दुर्घटना में 157 लोगों की मौत हो गई थी। डीजीसीए का कहना है कि सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों को शाम चार बजे तक उतारा जाएगा। इस प्रतिबंध का सीधा असर फ्लाइट पर भी पड़ सकता है। तत्काल हवाई यात्रा का किराया सामान्य दिनों से काफी ज्यादा है। विमानन कंपनियां इस समय विभिन्न संकटों से गुजर रही हैं, जिसके चलते विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं। अब आशंका जताई जा रही है कि बोइंग मैक्स पर प्रतिबंध से किराये में और बढ़ोतरी हो सकती है।

स्पाइस जेट के पास करीब 12 ऐसे विमान हैं, जबकि जेट एयरवेज के पास ऐसे पांच विमान हैं।

यह भी पढ़ें- बोइंग का जानलेवा 737 मैक्स विमान, अब तक ले चुका है 346 की जान

स्पाइसजेट ने तुरंत अपने 12-13 बी737 मैक्स विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। पट्टे के किराए का भुगतान नहीं करने के कारण  जेट एयरवेज के बोइंग विमान फिलहाल उड़ान नहीं भर रहे हैं। करीब 13 देशों ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर रोक लगा दी है। कुछ ने अपने वायुक्षेत्र को ही इन विमानों की उड़ान के लिए बंद कर दिया है। दुनियाभर की करीब 27 एयरलाइंस ने बोइंग पर रोक लगाई है। वहीं करीब 18 एयरलाइन ने अभी भी इसपर रोक नहीं लगाई है।

नागर विमानन मंत्रालय ने एक ट्विटर पर कहा कि डीजीसीए ने बोइंग 737-मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर फौरन प्रतिबंध लगा दिया है। ये विमान तब तक उड़ान नहीं भरेंगे, जब तक कि सुरक्षित परिचालन के लिए उपयुक्त सुधार एवं सुरक्षा उपाय नहीं कर लिए जाते।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 
मंत्रालय ने कहा कि हमेशा की तरह यात्रियों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। हम यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दुनियाभर के नियामकों, एयरलाइनों और विमान निर्माताओं के साथ करीबी परामर्श करना जारी रखेंगे। 

गौरतलब है कि इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी। 

बीते करीब पांच महीने में बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दूसरी बार हादसे का शिकार हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में लायन एयरलाइन का इसी श्रृंखला एक विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 189 लोगों की मौत हो गई थी।

नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सचिव को निर्देंश दिए हैं कि यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए आकस्मिक योजना तैयार करने के लिए सभी एयरलाइंस के साथ एक आपातकालीन बैठक करें। यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। वहीं यात्रियों के सफर पर इसका न्यूनतम असर पड़े, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि उनकी सुविधा अहम है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 
एक बयान में स्पाइस जेट ने कहा कि हम बोइंग और डीजीसीए के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। हम हमेशा की तरह सुरक्षा को पहले स्थान पर रखना जारी रहेंगे। हम डीजीसीए के कल के निर्देशों के अनुरूप पहले ही अतिरिक्त एहतियाती उपाय अमल में ला चुके हैं।

यूरोपीय संघ और कई देशों ने अपने-अपने हवाई क्षेत्र में 737 मैक्स 8 के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस विमान के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश नीदरलैंड है। इसके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने भी बोइंग 737 मैक्स 8 के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। तुर्की की एयरलाइन ने भी एलान किया है कि वह बुधवार से कुछ स्पष्टताएं आने तक इन विमानों का परिचालन नहीं करेगी। 

वहीं नार्वे की एयर शटल एयरलाइन, दक्षिण कोरिया की ईस्टर जेट, दक्षिण अफ्रीका की कॉमैर ने भी इन विमानों से परिचालन नहीं करने का एलान किया है। सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, अर्जेंटीना और ओमान ने भी बोइंग 737 मैक्स विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन ने घरेलू एयरलाइनों को सोमवार से ही इस विमान का परिचालन रोकने का आदेश दिया था। वहीं, इंडोनेशिया ने भी ऐसा ही किया है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345