Mission 2019: सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे नेता - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 11 मार्च 2019

Mission 2019: सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे नेता

Mission 2019: सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे नेता


प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम दलों के राजनेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करना शुरू कर दिया है। चूंकि पांच साल पहले हुए चुनावों में सोशल मीडिया ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी, लिहाजा इसकी अहमियत को समझते हुए कई राजनेता ऐसे भी हैं जो हाल ही में सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए हैं।   
विश्लेषक कंपनियों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दलों के अकाउंट पर पोस्ट होने वाले कंटेंट में काफी इजाफा हुआ है। ये कंपनियां ‘सोशल बज’ का आंकलन करती हैं, जिसमें ट्विटर पर ट्वीट, रीट्वीट, रिप्लाई, फेसबुक पर कमेंट, पोस्ट और शेयर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शामिल है। अगर प्रधानमंत्री मोदी की बात करें तो फरवरी में सोशल बज 51 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.34 करोड़ आंका गया, जो जनवरी के मुकाबले काफी ज्यादा है। 
 वहीं राहुल गांधी के लिए फरवरी में सोशल बज का आंकड़ा 59 लाख रहा। विश्लेषक कंपनी वेवमेकर इंडिया के अध्यक्ष (रणनीति) संदीप पांडे ने बताया कि लोगों के साथ जुड़ने और अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया गेम चेंजर साबित हो रहा है। सभी नेताओं और दलों के पास सोशल मीडिया प्रबंधन को लेकर बड़े कमांड सेंटर हैं और इसकी सफलता को वास्तविक समय के आधार पर मिलने वाली लोगों की प्रतिक्रिया से माध्यम से परिभाषित किया जा सकता है। 
 माया और प्रियंका भी ट्विटर पर 

बसपा प्रमुख मायावती ने पिछले साल अक्तूबर में ट्विटर पर आधिकारिक अकाउंट बनाया, लेकिन उन्होंने 22 जनवरी को पहला ट्वीट किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले महीने ही ट्विटर अकाउंट बनाया। मायावती के जहां 1,30,000 फॉलोअर्स हैं, वहीं प्रियंका इस मामले में उनसे आगे हैं। अब तक एक भी ट्वीट नहीं करने वाली प्रियंका के 2,30,000 फॉलोअ



शेयरचैट पर भी सक्रिय हुए नेता 

लोकसभा चुनावों से पहले शेयरचैट एप पर भी नेता सक्रिय होने लगे हैं। कंपनी का कहना है कि पिछले दो महीनों में 30 से 40 राजनीतिक अकाउंट एप पर बनाए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ऑफिस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रमुख नाम हैं। नेता और राजनीतिक दल भारतीय मतदाताओं को अपनी मूल भाषाओं में लुभाने के लिए शेयरचैट का रुख कर रहे हैं। अधिकांश राजनीतिक अकाउंट में उनके क्षेत्रों, स्थानीय मुद्दों, उनकी दैनिक दिनचर्या, सार्वजनिक बैठकों, तथ्यों और योजनाओं की जानकारी दी जाती है।  

सोशल मीडिया पर नेताओं की मौजूदगी 
 
नेता  ट्विटर फॉलोअर्सफेसबुक फॉलोअर्स
नरेंद्र मोदी4.61 करोड़4.3 करोड़
अमित शाह1.28 करोड़1.4 करोड़
राहुल गांधी88 लाख23 लाख
अखिलेश यादव92 लाख68 लाख
अरविंद केजरीवाल1.45 करोड़71 लाख


Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345