PM Modi के ब्लॉग पर Ghehlot का हमला, राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या Modi की आदत - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 13 मार्च 2019

PM Modi के ब्लॉग पर Ghehlot का हमला, राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या Modi की आदत

PM Modi के ब्लॉग पर Ghehlot का हमला, राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या Modi की आदत


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय बताते हुए कहा है कि अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना मोदी की आदत में शामिल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में कांग्रेस पार्टी पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं वे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना उनकी आदत में शामिल है।"

उल्लेखनीय है कि मोदी ने अपने ब्लॉग में महात्मा गांधी के दांडी मार्च का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस की संस्कृति गांधीवादी विचारधारा के बिल्कुल विपरीत हो चुकी है।’ गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा है कि देश की आजादी से लेकर नए भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका देशवासी जानते हैं।"

मुख्यमंत्री के अनुसार, "तिरंगे झंडे वाली महात्मा गांधी की इसी पार्टी ने पूरे मुल्क को एक और अखंड रखा। हमारा इतिहास त्याग, बलिदान और प्रतिबद्धता का रहा है। देश की आजादी से लेकर नये भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका देशवासी जानते हैं। कांग्रेस अपने शानदार इतिहास के साथ देश का वर्तमान एवं भविष्य है।"

गहलोत ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ने पूरे पांच साल कांग्रेस मुक्त भारत के सपने पर ही काम किया। देश तो कांग्रेस मुक्त नहीं हुआ न होगा लेकिन इस चक्कर में देशवासियों के साथ किए तमाम वादे जुमले बनकर रह गए। उनकी सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी।’ गहलोत ने मोदी पर झूठ बोलकर देशवासियों से धोखा देने का आरोप लगाया है।"


Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345