Rafale : सरकार ने Supreme Court को बताया, लीक दस्तावेज राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संवेदनशील - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 13 मार्च 2019

Rafale : सरकार ने Supreme Court को बताया, लीक दस्तावेज राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संवेदनशील

Rafale : सरकार ने Supreme Court को बताया, लीक दस्तावेज राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संवेदनशील


सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट 
रक्षा मंत्रालय ने राफेल विमान सौदे के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा (एफिडेविट) दायर किया है। रक्षा मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा है कि राफेल समीक्षा मामले में याचिकाकर्ताओं द्वारा संलग्न किए गए दस्तावेज राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संवेदनशील हैं जो युद्धक विमानों की युद्ध क्षमता से संबंधित हैं।   रक्षा मंत्रालय ने हलफनामे में लिखा है कि जिन लोगों ने राफेल सौदे के दस्तावेज लीक करने की साजिश की है उन्होंने दंडनीय अपराध किया है। इन लोगों ने ऐसे संवेदनशील आधिकारिक दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवाई है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संवेदनशील हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 28 फरवरी को शुरू हुए ये मामले आंतरिक जांच का विषय बन गए हैं। 

दस्तावेज लीक होना बेहद चिंताजनक

रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में कहा कि पुनर्विचार याचिका के दस्तावेज संवेदनशील हैं और लड़ाकू विमान से संबंधित हैं और विरोधियों के पास इनकी उपलब्धता ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला है। हलफनामे में कहा गया कि याचिका में इन दस्तावेजों को सलंग्न करने के लिए केंद्र की सहमति के बगैर इन संवेदनशील दस्तावेज की फोटोप्रतियां बनाने वालों ने चोरी की है। इससे देश की सार्वभौमिकता, सुरक्षा और दूसरे देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों पर प्रतिकूल असर पड़ा। 

रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि याचिकाकर्ता यशवंत सिन्हा, अरूण शौरी और प्रशांत भूषण संवदेनशील जानकारी लीक करने के दोषी हैं। हलफनामे में राफेल दस्तावेजों के लीक होने को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा गया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि लीक कहां से हुआ ताकि भविष्य में निर्णय लेने की प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखी जाए। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि याचिकाकर्ता राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में आंतरिक मंत्रणा के बारे में आधी-अधूरी तस्वीर पेश करने के लिए अनधिकृत तरीके से प्राप्त दस्तावेज अपने हिसाब से पेश कर रहे हैं। याचिकाकर्ताओं द्वारा चुनकर अधूरे तथ्य और रिकॉर्ड पेश करने का मकसद न्यायालय को गुमराह करना है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा रहा है। 

हलफनामे में कहा गया है कि याचिका में जिन दस्तावेजों को आधार बनाया गया है वे एक श्रेणी के हैं जिनके लिए साक्ष्य कानून के तहत विशेषाधिकार का दावा किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने न्यायालय से कहा कि याचिकाकर्ताओं द्वारा अनधिकृत तरीके से पेश दस्तावेज सूचना के अधिकार कानून के तहत खुलासा करने के दायरे से बाहर हैं।


Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345