BJP-Congress : दिल्ली दरबार में अटके फैसले, शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद भी नहीं लौटे मुख्यमंत्री रावत - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

BJP-Congress : दिल्ली दरबार में अटके फैसले, शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद भी नहीं लौटे मुख्यमंत्री रावत

मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली गए। देहरादून आना था। अचानक उनकी वापसी का कार्यक्रम टल गया।
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से जुड़े अहम सियासी फैसले दिल्ली दरबार में अटके हुए हैं। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। आधी रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बृहस्पतिवार की शाम देहरादून लौटना था। पर अचानक उनकी वापसी का कार्यक्रम टल गया।

अभी यह रहस्य बना है कि आखिर पार्टी के केंद्रीय नेताओं से उन्हें क्या दिशा-निर्देश मिले हैं। मुख्यमंत्री खेमे का कहना है कि तीरथ सिंह रावत उपचुनाव में जाएंगे और अब गेंद चुनाव आयोग के पाले में है।

चर्चा यह भी है कि दो-तीन दिन में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व कोई बड़ा फैसला ले सकता है। यह बड़ा फैसला क्या है, इस पर कोई भी खुलकर नहीं बोल रहा। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस वक्त काफी सक्रिय हैं। कुमाऊं दौरे से लौटने पर दून में उनके जोरदार स्वागत समारोह की पार्टी में खूब चर्चा है।

कांग्रेस में भी नेता प्रतिपक्ष के नाम के एलान का इंतजार

उधर, कांग्रेस में भी नेता प्रतिपक्ष के नाम के एलान का इंतजार है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत व प्रीतम सिंह समेत अन्य विधायकों ने केंद्रीय नेताओं के साथ जमकर मंथन किया। फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। सोनिया दरबार से फैसला आने तक कांग्रेस हलकों में प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चाएं गरमा रही हैं।

प्रीतम नेता प्रतिपक्ष बनेंगे तो उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी छोड़नी होगी। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद के लिए भी नाम तय करना पड़ेगा। फैसले के इंतजार में प्रीतम दिल्ली में ही जमे हैं। पार्टी के कुछ विधायक दिल्ली से लौट आए हैं। वैसे जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर कई नाम हवाओं में तैर रहे हैं।

हरीश और प्रीतम खेमे की ओर से ब्राह्मण नेताओं के नाम अचानक चर्चाओं में आ गए हैं। गढ़वाल से किशोर उपाध्याय, गणेश गोदियाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, कुमाऊं से मनोज तिवारी और प्रकाश जोशी के नामों की चर्चा है। प्रीतम खेमे से भुवन कापड़ी और अब आर्येंद्र शर्मा को दिल्ली बुलाए जाने की भी चर्चा जोरों पर है।

श्रीनगर में घी संक्रांत, अल्मोड़ा में हरेला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया कि इस बार वह श्रीनगर गढ़वाल में घी संक्रांत और अल्मोड़ा में हरेला पर्व की प्रतियोगिता कराएंगे। उनके इस वीडियो संदेश के सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हरीश खेमे से जो दो ब्राह्मण नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं, उनमें श्रीनगर गढ़वाल से पूर्व विधायक गणेश गोदियाल का और अल्मोड़ा से पूर्व विधायक मनोज तिवारी का है।

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा सामान्य बात है। राष्ट्रीय दलों के नेताओं का दिल्ली आना जाना सामान्य बात है। उन्होंने वहां केंद्रीय नेताओं से बातचीत की है। वह शुक्रवार को दिल्ली से लौट आएंगे।

- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड सरकार

नेता प्रतिपक्ष के नाम का एलान कांग्रेस अध्यक्ष को करना है। हम सभी विधायकों ने प्रस्ताव लिखकर कांग्रेस आलाकमान को सौंप दिया है। मैं अभी दिल्ली में ही हूं। फैसले का इंतजार है।

- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस


Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345