SP के गढ़ में Shivpal की जनसभा, बोले- UP की जनता को नहीं मिल रहा न्याय(justice) व सम्मान(Respect)

कहा कि 2014 में जिस नारे को लेकर भाजपा ने सरकार बनाई और जनता ने उन्हें वोट दिया लेकिन आज वह जनता को भी ठग रहे हैं। इस जनसभा में बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेता भी पहुंचे। सपा में कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए चंदौली जनपद के दर्जनों दौरे कर चुके शिवपाल यादव पार्टी बनाने के बाद पहली बार यहां पहुंचे। इससे पहले शिवपाल सिंह सकलडीहा में रैली में हिस्सा लेने से पूर्व वाराणसी में लोगों से मुखातिब हुए।
उन्होंने हाल में हुए गठबंधन को सीबीआई और भाजपा के दबाव में गठित होने का बयान दिया। इस दौरान शिवपाल यादव ने जल्द ही कई सपा नेताओं के साथ आने के संकेत दिए। मुलायम सिंह यादव को मार्गदर्शक बताते हुए पूरा सम्मान देने की बात कही। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को भरोसे लायक नहीं बताया। कहा कि भाजपा पर से लोगों का विश्वास अब उठ गया है। उन्होंने प्रसपा संगठन के और मजबूत होने की बात कही।