Akhilesh Yadav से मिले Jayant Chaudhary, बोले- हमारे लिए सीट से ज्यादा Relation जरूरी

ये 'मैं' की नहीं बल्कि 'हमारी' लड़ाई है और हम इसे जरूर जीतेंगे।
आपको बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा 12 जनवरी को हुई थी। जिसमें ये भी तय हो गया था कि दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि दो सीटें रालोद को मिल जाएंगी। हालांकि, रालोद पांच सीटों पर दावेदारी जता रहा है। कहा जा रहा है कि रालोद को बाकी की सीटें समाजवादी पार्टी अपने कोटे से देगी।
गठबंधन ने कांग्रेस के लिए रायबरेली व अमेठी की दो सीटें छोड़ दी है। इन परंपरागत सीटों पर गठबंधन अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगा।