मिशन 2019: आज Meerut आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shaah, होगी अहम बैठक

वहीं, इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है। यदि योगी आते हैं, तो उनके रुकने की व्यवस्था आरएएफ गेस्ट हाउस में होगी।
भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह पश्चिमी क्षेत्र की सभी लोकसभा के प्रभारियों और संयोजकों के साथ जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे के आने की भी बात कही जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें