आदतन विरोध करने वालों के 3 फर्जी अभियान एक दिन में ही धराशायी : Arun Jaitly

चुनाव जनादेश हो या फिर न्यायिक प्रक्रिया ये अंतिम फैसला सुनाते हैं। जेटली ने कहा कि नीरव मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 2011 में धोखा देना शुरू कर दिया था। उसके अपराध को 2018 में मौजूदा सरकार के तहत बैंकों, जांच एजेंसियों ने पकड़ा। नीरव मोदी की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है, उसकी नीलामी की जा रही है। उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बैंकों और अन्य रिणदाताओं का बकाया वसूलने के लिये वसूली कार्रवाई शुरू की गई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि केवल फर्जी, झूठे मुद्दों पर अधिक निर्भरता बनाये रखने में अंतर्निहित खतरा है। जेटली ने कहा कि हमारे आग्रह पर ही उसे गिरफ्तार किया गया और जमानत से इनकार कर दिया गया। उसके खिलाफ मजबूत मामला है और उम्मीद है कि भारत उसे जल्द ही वापस पा लेगा। जो भी भारत और उसके संस्थानों के साथ धोखेबाजी करेगा वह बच नहीं सकता है। उसे ढूंढ लिया जायेगा। इससे ऐसा झूठा अभियान भी अपने आप समाप्त हो गया जिसका इस सरकार से कोई लेना देना नहीं था। जेटली ने ब्लॉग में लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि झूठा अभियान चलाने वालों को इससे कुछ सीख मिलेगी।