दूसरे चरण की 5th सीटें NDA के लिए साख का सवाल, PM Modi लहर में भी नहीं मिली थी कामयाबी - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 26 मार्च 2019

दूसरे चरण की 5th सीटें NDA के लिए साख का सवाल, PM Modi लहर में भी नहीं मिली थी कामयाबी

दूसरे चरण की 5th सीटें NDA के लिए साख का सवाल, PM Modi लहर में भी नहीं मिली थी कामयाबी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान 
दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। बिहार में दूसरे चरण में पांच सीटों पर चुनाव होना है। भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में 18 अप्रैल को मतदान होना है। ये पांचों सीटें इस बार एनडीए के लिए साख का सवाल होंगी। 2014 लोकसभा चुनाव में जब पूरे देश में मोदी लहर थी, तो भी बिहार की इन पांचों सीटों पर भाजपा जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी। भागलपुर और बांका में तो भाजपा को करीब 10 हजार मतों के मामूली अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार एनडीए सभी सीटों पर जीत हासिल करना चाहेगी।  पिछली बार जदयू, एनडीए में शामिल नहीं थी और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। पूर्णिया में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ ही जदयू को जीत हासिल हुई थी। भागलपुर और बांका सीट पर राजद की जीत हुई थी। वहीं, किशनगंज में कांग्रेस और कटिहार में एनसीपी ने बाजी मारी थी। इस बार जदयू फिर से एनडीए में शामिल है, जबकि एनसीपी नेता रहे कटिहार के मौजूदा सांसद तारिक अनवर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

भागलपुर:
भागलपुर में राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भाजपा के कद्दावर नेता और भागलपुर के सांसद रहे शाहनवाज हुसैन को हरा दिया था। इस अप्रत्याशित हार का भाजपा को भी अंदाजा नहीं था।

कटिहार:
कटिहार में एनसीपी उम्मीदवार तारिक अनवर ने भाजपा के निखिल चौधरी(पूर्व सांसद) को हराया था। यहां से जदयू ने भी भाजपा और एनसीपी के विरोध में डॉ रामप्रकाश महतो को चुनावी मैदान में उतारा था। भाजपा और जदयू का वोट बंटने का फायदा तारिक अनवर को मिला था।

बांका: 
बांका में पुतुल देवी के पक्ष में नरेंद्र मोदी प्रचार करने उतरे थे, इसके बावजूद वह राजद उम्मीदवार जयप्रकाश नारायण यादव से करीब 10 हजार वोटों से हार गई थीं। यहां सीपीआई उम्मीदवार संजय कुमार ने भी कड़ी टक्कर दी थी।

किशनगंज: 
किशनगंज में पिछली बार कांग्रेस से मो. असरारुल हक(अब दिवंगत) ने चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिलीप जायसवाल को करीब 20 हजार वोटों से हराया था। यहां पर जदयू प्रत्याशी अख्तारुल इमान के कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था।

पूर्णिया:
यहां से जदयू उम्मीदवार संतोष कुमार की भिड़ंत भाजपा उम्मीदवार उदय सिंह से थी। वहीं, कांग्रेस ने अमरनाथ तिवारी को टिकट दिया था। जीत जदयू की हुई थी। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345