AAM चुनावों की घोषणा पर PM Modi ने सभी दलों, कर्मचारियों व आयोग को दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सहभागिता से पहले जो नामुमकिन था, वह अब मुमकिन हो गया है। उन्होंने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नीतिगत अक्षमता के खिलाफ देश की जनता के गुस्से का चुनाव था, जबकि 2019 का चुनाव सकारात्मकता और लोगों की उम्मीदें पूरी करने का चुनाव है।
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देशवासियों को ये भरोसा है कि सबसे तेज गति की अर्थव्यवस्था बनना संभव है, आतंक को मुंहतोड़ जवाब देना संभव है, गरीबी को तेजी से समाप्त करना संभव है, भारत को स्वच्छ बनाना संभव है, भ्रष्टाचार को मिटाना और भ्रष्ट लोगों को दंडित करना संभव है।