श्रीनगर में अपने स्क्वॉड्रन लौटे Abhinandan, कॉकपिट में लौटेंगे या नहीं, तय करेंगे अधिकारी
फाइल फोटो
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान श्रीनगर स्थित अपने स्क्वॉड्रन में लौट गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हालांकि वह अभी चार हफ्तों के मेडिकल अवकाश पर हैं। अभिनंदन को पिछले महीने पाकिस्तान ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था, लेकिन दो दिन बाद ही भारत को लौटाना पड़ा था। सूत्रों ने बताया कि अभिनंदन ने अवकाश के दौरान चेन्नई स्थित अपने घर जाने के बजाय श्रीनगर स्थित स्क्वॉड्रन में लौटने को प्राथमिकता दी। दरअसल पाकिस्तान से लौटने पर अभिनंदन से करीब दो हफ्ते तक सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ के बाद वायु सेना पायलट अभिनंदन 12 दिन पहले छुट्टी पर चले गए थे।
चार हफ्ते की छुट्टी समाप्त होने के बाद मेडिकल बोर्ड उनकी फिटनेस की समीक्षा करेगा और उसमें वायु सेना के बड़े अधिकारी तय करेंगे कि वह कॉकपिट में लौट सकते हैं या नहीं। अभिनंदन ने जल्द कॉकपिट में लौटने की इच्छा जताई थी।