Agusta westland मामले के आरोपी Gautam Khaitan की 8.4 करोड़ की संपत्ति अटैच - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 12 मार्च 2019

Agusta westland मामले के आरोपी Gautam Khaitan की 8.4 करोड़ की संपत्ति अटैच

Agusta westland मामले के आरोपी Gautam Khaitan की 8.4 करोड़ की संपत्ति अटैच


गौतम खैतान (फाइल)
गौतम खैतान (फाइल) - फोटो : PTI
3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपी और दिल्ली के वकील गौतम खेतान की 8.46 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अटैच की है। यह कार्रवाई कथित तौर पर अघोषित विदेशी खातों को रखने के लिए उनके खिलाफ एक दूसरी आपराधिक जांच के तहत की गई है।  ईडी ने एक बयान में बताया कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में स्थित खेतान की संपत्तियों को प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है।

 वह अभी अगस्ता मामले में जमानत पर हैं। ईडी ने उनके खिलाफ पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया था और उन्हें 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आयकर विभाग द्वारा काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के तहत एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया था। इस मामले में वह न्यायिक हिरासत में हैं। 

बयान में कहा गया है कि खेतान ने लाभकारी ब्याज, विदेशी संपत्तियों/कंपनी/खातों में स्वामित्व रखा और आयकर अधिकारियों के समक्ष दायर की गई अपनी आयकर रिटर्न में इसका खुलासा नहीं किया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उन्हें सिंगापुर और मॉरिशस में विभिन्न निजी और कंपनी के बैंक खातों में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में संलिप्त पाया गया था।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345