Akhilesh Yadav का करारा हमला, बोले- BJP की रणनीति, सोशल मीडिया, नफरत और पैसा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 26 मार्च 2019

Akhilesh Yadav का करारा हमला, बोले- BJP की रणनीति, सोशल मीडिया, नफरत और पैसा

Akhilesh Yadav का करारा हमला, बोले- BJP की रणनीति, सोशल मीडिया, नफरत और पैसा


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप लगाए। अखिलेश ने ट्वीट किया कि भाजपा की चुनावी रणनीति में तीन बातें अहम हैं। एक- सोशल मीडिया, दूसरा- नफरत और तीसरा, पैसा।

अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि इन चुनाव में भाजपा के तीन मुद्दे हैं- विपक्ष, विपक्ष और चौकीदार।

भाजपा के तीन प्रचारक हैं- राज्यपाल, सरकारी एजेंसियां और मीडिया।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा की उपलब्धियां- भीड़तंत्र, किसानों का अपमान और बेरोजगारी रही हैं।

भाजपा के राज में गुंडों, माफिया के हाथों कैद हुआ कानून

इसके पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि चारों तरफ अराजकता का माहौल है। शिक्षा माफिया, खनन माफिया, अपराध माफिया के हाथों में कानून कैद है। भाजपा राज में अपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। केंद्र व राज्य सरकार की कुनीतियों का दुष्परिणाम है कि देश-प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है।

अखिलेश ने एक बयान में कहा कि भाजपा नेता अपनी रैलियों में सिर्फ विपक्ष पर हमलावर रहते हैं। यह नहीं बताते हैं कि केंद्र में पांच वर्षों में उन्होंने क्या किया ? प्रदेश में दो वर्ष बीत गए उनकी कौन सी योजना जमीन पर उतरी है? किसान, नौजवान, महिलाएं, छात्र-छात्राएं सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। दोनों सरकारों की उपलब्धियां शून्य है।

प्रदेश में सर्वाधिक सांप्रदायिक घटनाएं और मौतें

सपा अध्यक्ष ने कहा, गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रदेश में सर्वाधिक सांप्रदायिक घटनाएं और मौते हुई हैं। 2017 में प्रदेश में 195 सांप्रदायिक घटनाओं को दर्ज किया गया, जिसमें 44 लोग मरे और 540 घायल हुए। सबसे ज्यादा 63 लोग फर्जी एनकाउंटर में मारे गए। एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष गरीबों को शिकार बनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की हर मोर्चे पर विफलता जग जाहिर है।

ईवीएम पर गुस्सा उतारेंगे लोग
अखिलेश ने कहा, भाजपा का झूठ का रिकार्ड तो है पर यह भी सच है कि झूठ के पैर नहीं होते हैं। भाजपा किसी भी सच को पचा नहीं पा रही है। भाजपा के कारनामों से लोग आक्रोशित हैं और वे अब ईवीएम मशीनों के माध्यम से अपना गुस्सा उतारेंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345