Amit Shaah ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे Giriraj Singh - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 27 मार्च 2019

Amit Shaah ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे Giriraj Singh

Amit Shaah ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे Giriraj Singh 


अमित शाह-गिरिराज सिंह
अमित शाह-गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भाजपा में भी कम संग्राम नहीं मचा हुआ है। बिहार की बेगूसराय सीट को लेकर गिरिराज सिंह की बेरुखी पर अमित शाह ने चुप्पी तोड़ी है। अमित शाह ने आज कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपने जो भी मुद्दे बताए हैं, उनका पार्टी निराकरण करेगी। मैं उन्हें चुनाव के लिए शुभकामना देता हूं।   

बिहार की सीटों का एलान होते ही भाजपा में खलबली मच गई। सबसे बड़ा दंगल हुआ बेगूसराय सीट को लेकर। नवादा के मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह इस बार भी यहीं से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें बेगूसराय से टिकट दे दिया। इसे लेकर उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना है कि उन्होंने नवादा में लोगों के लिए काम किया है, जब उनकी यहां पहचान बन गई तो पार्टी उन्हें कहीं और से टिकट क्यों दे रही है। 

नाराज गिरिराज टिकट घोषित होने के बाद से दिल्ली में डटे हुए हैं और बेगूसराय ही नहीं गए। दिलचस्प है कि बेगूसराय से सीपीआई ने जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। अब कन्हैया गिरिराज पर लगातार तंज कस रहे हैं कि लोगों को पाकिस्तान भेजने वाले यहां क्यों नहीं आ रहे। 

इससे पहले मंगलवार को बिहार भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी कहा था कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। इसपर दोबारा विचार नहीं होगा। आज अमित शाह के बयान से साफ हो गया कि गिरिराज को बेगूसराय से ही चुनाव लड़ना होगा, उनके पास और कोई रास्ता नहीं बचा है। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345