Bihar : Giriraj Singh के सामने चुनाव लड़ सकते हैं JNU नेता Kanhaiya Kumar - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 18 मार्च 2019

Bihar : Giriraj Singh के सामने चुनाव लड़ सकते हैं JNU नेता Kanhaiya Kumar

Bihar : Giriraj Singh के सामने चुनाव लड़ सकते हैं JNU नेता Kanhaiya Kumar


गिरिराज सिंह, कन्हैया कुमार (फाइल फोटो)
गिरिराज सिंह, कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) 
भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ रविवार को सीट बंटवारे का एलान कर दिया। भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया। भाजपा ने अपने दो बड़े नेताओं गिरिराज सिंह और शाहनवाज की सीट सहयोगियों को दे दी हैं। गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में आई है।  

नवादा सीट लोजपा को मिलने के बाद गिरिराज सिंह की बेगूसराय से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। बेगूसराय से ही जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार के भाकपा उम्मीदवार होने की संभावना है। अगर गिरिराज और कन्हैया आमने-सामने होंगे तो बेगूसराय सीट पर मुकाबला रोचक होगा। इसके अलावा गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।

किसको मिली कौनसी सीट

भाजपा:  पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, प्रह्लादपुर, सारण, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, उजियारपुर, सासाराम और औरंगाबाद

जेडीयू: बाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, झंझारपुर, काराकाज, गया और जहांनाबाद

लोजपा: हाजीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और जमुई

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए खासकर पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को लंबी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345