अंतिम यात्रा पर Manohar Parriker, BJP मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 18 मार्च 2019

अंतिम यात्रा पर Manohar Parriker, BJP मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर

अंतिम यात्रा पर Manohar Parriker, BJP मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर


live updates goa chief minister manohar parirkar dies at 63
मनोहर परिकर 

खास बातें

  • मनोहर परिकर का अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 5 बजे किया जाएगा।
  • भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 
  • शाम 4 बजे कला अकादमी से मीरामार तक परिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी।
  • परिकर के बाद गोवा में भाजपा के सामने खड़ा हुआ कठिन संकट।

लाइव अपडेट

11:16 AM, 18-MAR-2019
भाजपा मुख्यालय में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं।



 
10:36 AM, 18-MAR-2019
गोवा : भाजपा दफ्तर लाया गया मनोहर परिकर का पार्थिव शरीर। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह परिकर की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी श्रद्धांजलि देने पहुंच चुके हैं।
 

 
10:28 AM, 18-MAR-2019
भाजपा के कार्यालय की तस्वीर,गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के पार्थिव शरीर को पणजी स्थित इसी कार्यालय में लाया जाएगा।
 
 
09:54 AM, 18-MAR-2019
भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मनोहर परिकर को अंतिम विदाई दी जाएगी। यहां उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
 

 
09:16 AM, 18-MAR-2019
गोवा और दमन के प्रधान पादरी फिलिप नेरी फेर्राओ ने एक शोक संदेश में कहा, ‘‘इस राज्य में चर्च के पदाधिकारियों के लिए उनके (परिकर) मन में जो सम्मान था, हम उसके लिए उनके आभारी हैं।’’ 
 
09:03 AM, 18-MAR-2019
थोड़ी देर में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा जा सकते हैं।
08:59 AM, 18-MAR-2019
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के घर के बाहर श्रद्धांजलि देने की तैयारी शुरू।
 

 
08:59 AM, 18-MAR-2019
भाजपा विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भाजपा और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके।
 
08:58 AM, 18-MAR-2019
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के बाद आज सोमवार को सीईसी सहित भाजपा के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
08:46 AM, 18-MAR-2019
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के अंतिम संस्कार में आज शाम गृह मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे।
08:33 AM, 18-MAR-2019
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक परिकर के पार्थिव शरीर को पणजी स्थित भाजपा कार्यालय में विशिष्ट व्यक्तियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां से उनके पार्थिव शरीर को कला अकादमी लाया जाएगा, जहां आम जनता को अपने नेता को श्रद्धांजलि देने का मौका मिलेगा। शाम 4 बजे कला अकादमी से मीरामार तक परिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345