Bihar में महागठबंधन से 'लेफ्ट' बाहर, Kanhaiya के Ticket पर संकट! - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 14 मार्च 2019

Bihar में महागठबंधन से 'लेफ्ट' बाहर, Kanhaiya के Ticket पर संकट!

Bihar में महागठबंधन से 'लेफ्ट' बाहर, Kanhaiya के Ticket पर संकट!


Mahagathbandhan
Mahagathbandhan - फोटो : social media
बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला बुधवार को लगभग तय हो गया। कांग्रेस 40 में से 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है,  हालांकि वाम दलों को साथ लेने पर सहमति नहीं बन पाई है। इससे इतना तय हो गया है कि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया बेगूसराय से महागठबंधन के उम्मीदवार नहीं होंगे।  ऐसे में कन्हैया को महागठबंधन से टिकट मिलने पर संकट दिख रहा है। हालांकि भाकपा ने काफी पहले ही शीर्ष नेतृत्व को कन्हैया का नाम भेज दिया था। पार्टी सूत्रों का कहना था कि महागठबंधन में शामिल नहीं होने की स्थिति में भी वह कन्हैया को बेगूसराय से उतारेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, सीटों के तालमेल के बारे में अगले कुछ दिनों के भीतर ही घोषणा की जा सकती है। राजद और कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बुधवार देर रात तक लंबी बैठकें हुईं जिनमें सीटों के बंटवारे को लेकर हफ़्तों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बुधवार को तमिलनाडु में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऐसे संकेत दिए थें। गठबंधन पर उन्होंने कहा था कि कई अन्य राज्यों के साथ बिहार और झारखंड में भी गठबंधन तय हो गया है। 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि बुधवार को हुई बैठक में सीटों का बंटवारा लगभय तय हो गया है। राजद की ओर से कांग्रेस के लिए 11 सीटों पर रजामंदी दी गयी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को पूरा सम्मान मिलेगा और पूरी संभावना है कि 17 मार्च को सीटों के बंटवारे की घोषणा की जाए। 

वाम दलों पर राजद और कांग्रेस की अलग राय

सूत्रों के मुताबिक, राजद नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन में रालोसपा, हम, लोकतांत्रिक जनता दल और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी को साथ रखना चाहते हैं। वह राज्य में वाम दलों का सीमित आधार होने का तर्क दे कर उन्हें सीटें देने के पक्ष में नहीं हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस चाहती है कि एक या दो सीटें देकर वाम दलों को भी महागठबंधन में साथ रखा जाए।

मालूम हो कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थीं। लोजपा को 6 सीटें मिली थीं, वहीं राजद को मात्र 4 सीटें मिली थीं। जदयू ने 2 सीटें और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345