Bihar में सीट बंटवारा सुलझाने Rahul Gandhi के दरबार में पहुंचे Tejasvi समेत महागठबंधन के नेता - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 13 मार्च 2019

Bihar में सीट बंटवारा सुलझाने Rahul Gandhi के दरबार में पहुंचे Tejasvi समेत महागठबंधन के नेता

Bihar में सीट बंटवारा सुलझाने Rahul Gandhi के दरबार में पहुंचे Tejasvi समेत महागठबंधन के नेता


Mahagathbandhan
Mahagathbandhan
लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक है। जिसके लिए सभी सहयोगी पार्टियों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। आज ही बिहार में लोकसभा सीटों को लेकर बंटवारे पर भी अंतिम मुहर लग सकती है।  कहा जा रहा है कि राज्य में लोकसभा की 40 सीटों में से आधे से अधिक सीटें आरजेडी के खाते में जा रही हैं। बाकी बची सीटों को गठबंधन के अन्य सहयोगियों में विभाजित किया जाएगा।

बिहार के महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (एचएएम), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) और वाम दल भी शामिल हैं। हालांकि वाम दल को कोई सीट मिलेगी कि नहीं इस पर संशय बरकरार है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरजेडी को बिहार में 20 से 22 सीटें मिलने के आसार है। जबकि कांग्रेस के खाते में 10 से 11 सीटें जाएंगी। उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को तीन सीटें मिल सकती हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 22 सीटें जीती थी, जबकि रामविलास पासवान की एलजेपी को 6 सीटें मिली। कांग्रेस को 2 सीटें, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी को 4 सीटें मिली थीं। जेडीयू को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345