Lok Sabha Election 2019: इमरती के लिए मशहूर Jaunpur में क्या है चुनावी मुद्दे
Mahasangram 2019 in Jaunpur
देश में लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सियासी दलों के बीच लड़ाई महासंग्राम में तब्दील हो चुकी है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता कृष्ण प्रताप उर्फ़ के.पी. सांसद है। साल 2014 में उन्होंने ये सीट बसपा के दिग्गज नेता धनंजय सिंह को हराकर अपने नाम की थी। यूपी का जौनपुर शहर हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के जामा मस्जिद, शाही किला और शाही ब्रिज को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में सैलानी आते हैं। यह अपनी विशेष 'इमरती' मिठाई के लिए भी मशहूर है। स्थानीय मुद्दों में और भी बहुत कुछ शामिल है। देखना होगा कि जनता सांसद के काम से कितनी खुश है!
जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच।
बुधवार को हम जब जौनपुर पहुंचे, तो लोगों ने यहां चुनावी मुद्दों पर खुल कर बात रखी।