चुनावी हलचल: BJP संसदीय बोर्ड की बैठक, गाजियाबाद- कानपुर- वाराणसी में PM Modi, उड़ीसा में Rahul Gandhi - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

चुनावी हलचल: BJP संसदीय बोर्ड की बैठक, गाजियाबाद- कानपुर- वाराणसी में PM Modi, उड़ीसा में Rahul Gandhi

चुनावी हलचल: BJP संसदीय बोर्ड की बैठक, गाजियाबाद- कानपुर- वाराणसी में PM Modi, उड़ीसा में Rahul Gandhi


modi and rahul
modi and rahul
लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और ऐसे में नेताओं और हर राजनीतिक पार्टियों की चुनावी हलचल काफी बढ़ गई है। उद्धाटन से लेकर रैलियों का दौर शुरू हो गया है। चुनावी हलचल में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के तीन शहरों और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उड़ीसा में है। आइये  Amarujala.com पर विस्तार से चुनावी हलचल पर नजर डालते हैं गाजियाबाद, वाराणसी और कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के तीन शहरों गाजियाबाद, वाराणसी और कानपुर में कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है। उन्होंने शुक्रवार सुबह यहां काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारे की आधारशिला रखी  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में 32 हजार 513 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे। पीएम मोदी यहां हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल, दिलशाद गार्डन टू शहीद स्थल न्यू बस अड्डा मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
 
आगरा और कानपुर में भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पनकी पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह 660 मेघावाट बिजली उत्पादन और वितरण करने वाला पावर प्लांट है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में वीडियो के जरिए लखनऊ मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।


भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक 
आज भाजपा के संसदीय बोर्ड के बैठक होने ही संभावना है। इसमें चुनावी तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान का जायजा लिया जाएगा।संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भाग लेंगे।

उड़ीसा में राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उड़ीसा में है। वह यहां महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को संबोधित करेंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345