BJP-Shivsena गठबंधन है ‘Fevicol’ का गठजोड़, नहीं टूट सकता : फडणवीस

शरद पवार को पार्टी में न शामिल करे भाजपा : उद्धव
भाजपा में नित नए लोगों के प्रवेश पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मांग की कि कम से कम एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को पार्टी में शामिल न करें। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय पाटील के भाजपा में शामिल होने के बाद उद्धव ने शुक्रवार को विदर्भ के अमरावती में भाजपा-शिवसेना की पहली चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते यह बात कही। उद्धव ने कहा कि आज कल किसी पर टिप्पणी करने में डर लगता है। पता नहीं, कोई कब शिवसेना में तो कोई कब भाजपा में चला जाए।