आदिवासियों(Tribals) को बेदखल करने के खिलाफ याचिका पर Supreme court में सुनवाई आज - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 25 मार्च 2019

आदिवासियों(Tribals) को बेदखल करने के खिलाफ याचिका पर Supreme court में सुनवाई आज

आदिवासियों(Tribals) को बेदखल करने के खिलाफ याचिका पर Supreme court में सुनवाई आज


supreme court
supreme court 
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को वन क्षेत्र से आदिवासियों को बेदखल करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में वन भूमि को उस क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के अलावा किसी अन्य को नहीं देने और भूमि के गैर कानूनी अधिग्रहण की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई है। 
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने 5 मार्च को छत्तीसगढ़ की तारिका तरंगिनी लारका की याचिका पर संज्ञान लिया था। वकील एमएल शर्मा द्वारा दायर याचिका में लारका ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार में अधिकारियों ने आदिवासी भूमि का बड़ा इलाका जबरन हथिया लिया और उसे बाहरी लोगों को दे दिया। अब ये लोग इलाके से आदिवासियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। याचिका में देशभर में आदिवासियों की जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण की जांच करने के लिए शीर्ष न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की भी अपील की गई है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी को ऐसी ही लंबित याचिका पर सुनवाई करते हुए अपने ही आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें 21 राज्यों को वन भूमि में रहने वाले निवासियों को हटाने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने वन भूमि पर इन लोगों के दावे को खारिज कर दिया था। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345