CM Kejriwal ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा- हिटलर की राह चल रहे हैं PM Modi - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 23 मार्च 2019

CM Kejriwal ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा- हिटलर की राह चल रहे हैं PM Modi

CM Kejriwal ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा- हिटलर की राह चल रहे हैं PM Modi


अरविंद केजरीवाल-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
अरविंद केजरीवाल-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना नाजी नेता हिटलर से की है। उन्होंने यह ट्वीट गुरुग्राम में होली के मौके पर एक मुस्लिम परिवार के लोगों की पिटाई के बाद किया। यह विडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें 35-40 हमलावर परिवार के सदस्यों की पिटाई कर रहे हैं। इसी घटना को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने लिखा, 'हिटलर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका खून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के खिलाफ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?'

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये वीडियो देखिए। हमारे कौन से ग्रंथ में लिखा है मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में? ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेश में गुंडे हैं। इनकी पार्टी लुच्चे, लफंगे, गुंडों की फौज है। इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फर्ज है।'

गुरुग्राम में हुई घटना में पुलिस ने छह हमलावरों को गिरफ्तार किया है। भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भोंडसी पुलिस थाने में हत्या की कोशिश का भी मामला दर्ज किया है। एक पीड़ित की पहचान शाहिद के तौर पर हुई है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित अपने घर भूप सिंह नगर के बाहर शाम के पांच बजे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी यह घटना घटी। जब पीड़ितों ने भागने की कोशिश की तो हमलावर उनके पीछे गए और उन्हें घर के अंदर जाकर पीटा। उन्होंने शाहिद को तब तक पीटा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया।

हमलावरों ने उनके घर पर पत्थर भी फेंके। शाहिद के पिता मोहम्मद शमशाद का दावा है कि उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचाने के लिए नहीं आई और आरोपी उन्हें आधे घंटे तक पीटते रहे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345