अपने आखिरी ट्वीट में गोवा के पहले CM को याद कर गए Manohar Parriker - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 18 मार्च 2019

अपने आखिरी ट्वीट में गोवा के पहले CM को याद कर गए Manohar Parriker

अपने आखिरी ट्वीट में गोवा के पहले CM को याद कर गए Manohar Parriker


मनोहर परिकर (फाइल)
मनोहर परिकर (फाइल)
एक आईआईटियन इंजीनियर के तौर पर तकनीक के बेहद करीब रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर जिंदगी की आखिरी सांस तक भी इससे दूर नहीं रहे। कैंसर से लड़ने के दौरान भी अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर परिकर ने लगातार सक्रियता बनाए रखी। 

उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 5 दिन पहले किया था। यह भी अजब संयोग कहा जाएगा कि परिकर ने जिंदगी के इस आखिरी ट्वीट में भाऊ साहब के नाम से मशहूर रहे गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बांदोदकर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। भाऊ साहब की जयंती पर उन्हें याद करते हुए परिकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद (भाऊसाहब) बांदोदकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। गोवा की उन्नति के लिए एक मजबूत आधारशिला तैयार करने में उनके बहुमूल्य योगदान को हम याद करते हैं। 

बता दें कि भाऊसाहब महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता थे। उन्होंने 1963 में गोवा का पहला मुख्यमंत्री बनने का श्रेय हासिल किया था। इसके बाद वह 1973 तक लगातार तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन के बाद उनकी बेटी शशिकला काकोदकर मुख्यमंत्री बनीं थीं, जो गोवा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रही हैं।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345