चुनाव आयोग पहुंची Congress, PM Modi की तस्वीर वाले विज्ञापन हटाने की मांग की - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

चुनाव आयोग पहुंची Congress, PM Modi की तस्वीर वाले विज्ञापन हटाने की मांग की

चुनाव आयोग पहुंची Congress, PM Modi की तस्वीर वाले विज्ञापन हटाने की मांग की


भारत निर्वाचन आयोग
भारत निर्वाचन आयोग
कांग्रेस ने हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और पेट्रोप पंपों पर लगे प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले विज्ञापनों के मुद्दे पर शुक्रवार को चुनाव आयोग का रुख किया और कहा कि हर जगह से ऐसे विज्ञापनों को हटा दिया जाना चाहिए।  चुनाव आयोग में पार्टी का पक्ष रखने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस ने 10 मार्च को एक प्रतिवदेन चुनाव आयोग को दिया था जिसमें कहा गया था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले विज्ञापन हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और पेट्रोप पंपों पर लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क के नाम पर सरकार ने हजारों करोड़ रुपये लिए और उसी से वह ये विज्ञापन लगवा रही थी। सिंह ने कहा, चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा कि उस प्रतिवेदन का संज्ञान लेते हुए हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन और पेट्रोल पंपों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले के विज्ञापनों को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि आज रात तक हम रिपोर्ट लेंगे कि क्या कहीं विज्ञापन मौजूद हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, हमने यह भी कहा था कि सरकार के मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष और हमारे कुछ नेताओं के बारे में आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। इस बारे में हमने आयोग को अवगत कराया था। आयोग ने इस पर भी कहा कि वीडियो मंगाया गया है। हमारी मांग है कि ऐसे बयान देने वालों को तत्काल नोटिस देकर कार्रवाई की जाए।

चुनाव प्रचार में सेना के जवानों के पराक्रम का इस्तेमाल किए जाने संबंधी सवाल पर सिंह ने कहा  इस संदर्भ में चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर रखा है और आशा है कि जवानों के पराक्रम का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से हमने यह भी कहा कि प्रजातंत्र में सबको बराबर का अवसर मिलना चाहिए। 



Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345