Delhi आते ही Congress के रंग में रंगीं 'रंगीला गर्ल', Rahul Gandhi से बोलीं- अब हाथ के साथ - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 27 मार्च 2019

Delhi आते ही Congress के रंग में रंगीं 'रंगीला गर्ल', Rahul Gandhi से बोलीं- अब हाथ के साथ

Delhi आते ही Congress के रंग में रंगीं 'रंगीला गर्ल', Rahul Gandhi से बोलीं- अब हाथ के साथ


उर्मिला मांतोडकर ने ज्वाइन की कांग्रेस
उर्मिला मांतोडकर ने ज्वाइन की कांग्रेस 
बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगी। खुद राहुल गांधी ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस उर्मिला को चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। कांग्रेस में उनके शामिल होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। आज वह कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ दिल्ली पहुंची और यहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और अन्य लोगों से मिलीं।

उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस भी की। इसमें उर्मिला मांतोडकर ने कहा कि इस समय देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो सबको साथ लेकर चले। वो ये न पूछे कि आप किस धर्म के हो किस जाति के हो। राहुल गांधी के बारे में बोलते हुए उर्मिला ने कहा कि उन्हें महिलाओं की कार्यक्षमता पर भी उतना ही भरोसा है जितना पुरुषों पर है। वह ऐसे नेता हैं जो सबको साथ लेकर चलते हैं। 

हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। 

दरअसल इस सीट पर कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके। इसी सिलसिले में उर्मिला ने राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस ज्वाइन की और हाथ के साथ का भरोसा दिया।

यह सीट है कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

उर्मिला मांतोडकर ने ज्वाइन की कांग्रेस
उर्मिला मांतोडकर ने ज्वाइन की कांग्रेस 
गौरतलब है कि पिछली बार कांग्रेस के उम्मीदवार संजय निरूपम मुंबई उत्तर सीट से 4 लाख वोटों से हार गए थे। यही वजह है कि जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाली उर्मिला की कांग्रेस इस सीट से उतारकर भाजपा को टक्कर देना चाहती है।

हालांकि मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी सीट से लड़ने के लिए सामने आते रहे हैं। मालूम हो कि जिस सीट से उर्मिला को चुनाव लड़वाने की बात है वह भाजपा का गढ़ माना जाता है और इस सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी सांसद हैं।

इसी सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में इस सीट से 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था। वहीं संजय निरुपम इस सीट से 2009 में सांसद चुने गए। लेकिन इसके बाद यह सीट 2014 में भाजपा ने हथिया ली। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345