Fake News रोकने के लिए Fact चेकर की तैनाती करेंगी सोशल मीडिया कंपनियां : CIC

सोशल मीडिया पर खर्च रकम उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जुड़ेगी
सोशल मीडिया पर विज्ञापन और अन्य काम के लिए खर्च की गई रकम को भी प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा। सभी प्रत्याशियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी भी देनी होगी।
न्यूज चैनलों पर चुनाव संबंधी खबरों पर रहेगी नजर
अरोड़ा ने कहा कि सभी प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों में प्रसारित चुनाव से जुड़े सभी खबरों पर करीबी नजर रखी जाएगी। किसी भी कानून का दुरुपयोग पाए जाने पर नोटिस दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्याशियों को देना होगा पैन
प्रत्याशियों को हलफनामा दाखिल करते समय वक्त पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी और ऐसा नहीं करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।