Congress महासचिव केसी Venugopal ने की चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा

हार्दिक पटेल 12 मार्च को शामिल होंगे कांग्रेस में
आरक्षण में पाटीदार कोटे के लिए आंदोलन करने वाले नेता हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे। पटेल ने रविवार को बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि 12 मार्च को यहां कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक होनी है।
इसके बाद गांधीनगर के अदलाज में एक रैली भी आयोजित की जाएगी। हार्दिक पटेल चुनाव लड़ पाएंगे कि नहीं यह उनकी कानूनी अड़चनें पार करने पर ही तय होगा। वर्ष 2015 में आरक्षण के लिए पाटीदार आंदोलन के दौरान दंगा मामले में पटेल को दो वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी।