Imran Khan का दावा, 'पाकिस्तान दिवस' पर PM Modi ने दी बधाई - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 23 मार्च 2019

Imran Khan का दावा, 'पाकिस्तान दिवस' पर PM Modi ने दी बधाई

Imran Khan का दावा, 'पाकिस्तान दिवस' पर PM Modi ने दी बधाई


पीएम मोदी-इमरान खान
पीएम मोदी-इमरान खान 
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पाकिस्तान दिवस' पर वहां की जनता को बधाई व शुभकामनाएं दी है। इमरान खान ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी। ट्वीट में इमरान ने दावा किया कि 'पीएम मोदी का संदेश मिला है। इसमें कहा गया है कि मैं पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस के मौके पर अपनी शुभकामनाएं पाकिस्तान की जनता को देता हूं।, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के संदेश में इस बात का भी जिक्र है कि यही समय है कि उपमहाद्वीप के लोगों को आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में साथ मिलकर लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र के लिए काम करना चाहिए।  पाकिस्तानी मीडिया ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दिवस पर इमरान खान को शुभकामनाएं देने का दावा किया है। 
हालांकि इमरान खान के इस दावे को लेकर भारत की ओर से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह पाकिस्तान की एक नई चाल के साथ प्रोपेगेंडा भी हो सकता है।

इससे पहले भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों का बहिष्कार किया। बता दें कि पाकिस्तान हर साल अपने गठन को लेकर दिए गए लाहौर प्रस्ताव की याद में 23 मार्च को राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर कोई न कोई केंद्रीय मंत्री शामिल होता रहा है। पिछले साल भी केंद्रीय राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इसमें सरकार की तरफ से शामिल हुए थे।

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को दोपहर में कहा, केेंद्र सरकार ने इस्लामाबाद में अपने राजदूत को 23 मार्च को मनाए जाने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा है। यही नहीं केंद्र सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित हुए पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भी अपने किसी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया। 

क्या मोदी ने इमरान खान को भेजी शुभकामना, कांग्रेस ने पीएमओ से पूछा

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी (फाइल फोटो)
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बात की पुष्टि करने को कहा है कि क्या पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का दावा है कि मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामना भेजी है, क्या यह सही है।

उन्होंने ट्विटर पर पूछा, ‘‘मैं उम्मीद करती हूं कि भारत का पीएमओ स्पष्ट करेगा कि इमरान खान ने जो ट्वीट किया है वह उनके बीच हुए शुभकामना संदेश के आदान-प्रदान का सही वर्जन है या फिर उनके बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ भी है, विशेषकर तब जब भारत में सरकार ने उनके एक कार्यक्रम का बहिष्कार किया हो। राष्ट्र यह जानना चाहेगा...।’’ 



Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345