मानहानि केस में Kejriwal, Sisodiya व Yogender पर 3 अप्रैल को तय होंगे आरोप - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 23 मार्च 2019

मानहानि केस में Kejriwal, Sisodiya व Yogender पर 3 अप्रैल को तय होंगे आरोप

मानहानि केस में Kejriwal, Sisodiya व Yogender पर 3 अप्रैल को तय होंगे आरोप


सीएम केजरीवाल, डिप्टी मनीष सिसोदिया, पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव। (File)
सीएम केजरीवाल, डिप्टी मनीष सिसोदिया, पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव। (File)
मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव पर 3 अप्रैल को आरोप तय होंगे। मामला कड़कडड़ूमा अदालत के वकील सुरेंद्र कुमार शर्मा की कथित मानहानि शिकायत से जुड़ा है।  पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने केजरीवाल, सिसोदिया व योगेंद्र यादव पर आरोप तय करने की तारीख करने के साथ ही इन नेताओं को अपने वकीलों के जरिये पेश करने की अनुमति दे दी। अदालत ने योगेंद्र यादव की वह अर्जी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने आरोप मुक्त करने का अनुरोध किया गया था। 

शाहदरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव व तत्कालीन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2013 में आप ने उनसे संपर्क किया था और पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेने को कहा था लेकिन इसके बाद उन पर मिथ्या आरोप लगाते हुए उनका टिकट काट दिया। 

मानहानि की शिकायत दायर कर शर्मा ने कहा कि 14 अक्तूबर 2013 को प्रमुख अखबारों में छपी खबरों में केजरीवाल ने उनके खिलाफ अपमानजनक और खराब शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके इस कृत्य से बार एसोसिएशन और समाज में उनके सम्मान को नुकसान पहुंचा था।

दरअसल सुरेंद्र शर्मा को आम आदमी पार्टी से शाहदरा से 2013 विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर किसी और को दे दिया गया था। आप ने शर्मा की आपराधिक छवि का हवाला देते हुए उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद इन नेताओं पर शर्मा ने मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345