Lok Sabha चुनाव 2019 : कार्यकर्ताओं के साथ Priyanka Gandhi मनाएंगी होली, ऐसा होगा उनका पूर्वांचल दौरा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 16 मार्च 2019

Lok Sabha चुनाव 2019 : कार्यकर्ताओं के साथ Priyanka Gandhi मनाएंगी होली, ऐसा होगा उनका पूर्वांचल दौरा

Lok Sabha चुनाव 2019 : कार्यकर्ताओं के साथ Priyanka Gandhi मनाएंगी होली, ऐसा होगा उनका पूर्वांचल दौरा


प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के दौरे पर निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज पहुंचेंगी। इसके बाद 19 मार्च को भदोही से होकर मिर्जापुर और 20 मार्च को काशी की यात्रा करेंगी।  प्रियंका गांधी काशी की यात्रा के दौरान नमामि गंगे की हकीकत जानेंगी। काशी के साढ़े सात घंटे के दौरे में वह पूर्वांचल के समीकरणों को साधेंगी। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी 20 मार्च को सड़क मार्ग से मिर्जापुर से शीतला मंदिर पहुंचेंगी। 

वहां दर्शन के बाद महिला सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह स्टीमर के जरिए शूलटंकेश्वर मंदिर जाएंगी। यहां दर्शन पूजन के बाद वापस रामनगर पहुंचेंगी। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली पर भी जाएंगी। 

ये है प्रियंका गांधी का कार्यक्रम

काशी के घाट
काशी के घाट 
प्रियंका गांधी मिर्जापुर के चुनार से सुबह नौ बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगी। 10 बजे सुबह शीतला मंदिर में दर्शन पूजन के बाद महिला समूह से मुलाकात करेंगी। 10:30 बजे शीतला मंदिर से शूलटंकेश्वर के लिए रवाना होंगी और 11 बजे शूलटंकेश्वर पहुंचेंगी।

12:25 बजे शूलटंकेश्वर से रामनगर स्टीमर के जरिए प्रस्थान करेंगी। 2:30 बजे रामनगर से अस्सी घाट और 3:30 बजे अस्सी से दशाश्वमेध घाट जाएंगी। स्थानीय लोगों से मुलाकात के साथ जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगी। बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। इसके बाद मैदागिन स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक और होली मिलन समारोह में शिरकत करेंगी।

राज बब्बर के ट्वीट से प्रियंका गांधी के दौरे पर असमंजस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर (फाइल फोटो)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर (फाइल फोटो) 
उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के ट्वीट से प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा असमंजस में पड़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट किया कि 'उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी अभी आईं भी नहीं कि उनके लंबे-चौड़े प्रोग्राम आ गए। मान्यवरों, प्रियंका गांधी के प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है और प्रशासन के समक्ष भी जा रही है। जल्द ही आप सबको सूचित किया जाएगा। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर आपका उत्साह स्वागत योग्य है।'

जिसके बाद से अफवाह फैल गई कि प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा रद्द हो गया है। जिसका खंडन करते हुए वाराणसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सतीश राय और शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रियंका के दौरे को स्थगित करने की खबर विपक्ष की तरफ से जानबूझकर फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि काशी में घबराए हुए पीएम मोदी के समर्थकों द्वारा वायरल समाचारों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। प्रियंका गांधी का कार्यक्रम और शनिवार को तैयारी बैठक यथावत है। 

वाराणसी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा रद्द नहीं हुआ है। प्रियंका गांधी का दौरा रद्द होने की अफवाह फैलाई जा रही है। पार्टी जिला स्तर पर उनके आने की तैयारियां और बैठकें कर रही है। 

भदोही की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा का कहना है कि प्रियंका गांधी का कार्यक्रम रद्द नहीं है। प्रियंका गांधी का सीतामढ़ी आगमन होगा और वहां से जलमार्ग से वह रामपुर जाएंगी। मिर्ज़ापुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कार्यक्रम की जिला प्रशासन से अनुमति ले ली गई है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345