Lok sabha चुनाव 2019: TRS ने किया अपने 17 उम्मीदवारों के नाम का एलान - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

Lok sabha चुनाव 2019: TRS ने किया अपने 17 उम्मीदवारों के नाम का एलान

Lok sabha चुनाव 2019: TRS ने किया अपने 17 उम्मीदवारों के नाम का एलान


प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की सूची का एलान किया। इसमें पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को निजामाबाद से फिर से टिकट दिया गया है। वह इसी सीट से सांसद हैं। सूची में अन्य उम्मीदवारों में बी विनोद कुमार (करीमनगर), बी वेंकटेश नेताकानी (पेद्दापल्ली), जी नागेश (आदिलाबाद), बी बी पाटिल (जाहिराबाद), के. प्रभाकर रेड्डी (मेडक) के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा, पसूनूरी दयाकर (वारंगल), मलोथ कविता (महबूबाबाद), एन. नागेश्वर राव (खम्मम), बुरा नरसैया गौड (भोंगीर), वेमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (नलगोंडा) को भी टिकट दिया गया है।

पार्टी ने पोथुगांती रामुलु (नगरकुर्नूल), मन्ने श्रीनिवास रेड्डी (महबूबनगर), जी रंजीत रेड्डी (चेवेला), टी साई किरण यादव (सिकंदराबाद), एम. राजशेखर रेड्डी (मलकाजगिरी) और पी. श्रीकांत (हैदराबाद) को अपना प्रत्याशी बनाया है। तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव में मतदान होगा।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345