Lok Sabha Election 2019: Ayodhya में Ram जन्मभूमि ही नहीं स्वास्थ्य, शिक्षा समेत ये मुद्दे भी हैं अहम - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 7 मार्च 2019

Lok Sabha Election 2019: Ayodhya में Ram जन्मभूमि ही नहीं स्वास्थ्य, शिक्षा समेत ये मुद्दे भी हैं अहम

Lok Sabha Election 2019: Ayodhya में Ram जन्मभूमि ही नहीं स्वास्थ्य, शिक्षा समेत ये मुद्दे भी हैं अहम


Mahasangram in Ayodhya
Mahasangram in Ayodhya
देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम से कम नहीं है। खासकर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं। अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच, जहां लोग बेबाकी से मुद्दों पर बोल रहे हैं।  उत्तर प्रदेश का अयोध्या, जिस पर पूरे देश की नजर रहती है, वहां अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा, तो लोगों ने कहा कि राम मंदिर के अलावे भी यहां के कई अन्य जरुरी मुद्दे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जरुरी मुद्दों पर बात नहीं हो पाती है। एक अधिवक्ता ने बताया कि विकास की योजनाएं हैं, पैसे भी आ रहे हैं, लेकिन काम ढंग से नहीं हो रहा है। सड़कों पर लाइटें लगी है, लेकिन गलियों में अंधेरा है। 

भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ही नहीं अयोध्या सबके लिए आराध्य है। युवाओं ने कहा कि विकास के मूल मुद्दे पीछे रह गए हैं। लोगों का कहना था कि भगवान राम के नाम को बेचकर राजनीतिक मुद्दा बनाया जाता है तो दुख होता है। युवाओं ने कॉलेज की भी जरुरत बताई और अस्पतालों में व्यवस्था सुदृढ़ करने की भी मांग की। 

वादा एयरपोर्ट बनाने का, एक बस अड्डा तक नहीं

एक युवा ने सवाल उठाया कि गूगल पर अयोध्या रोडवेज सर्च कर दिखाएं कि यहां का बस अड्डा कहां है? वादें और बातें यहां एयरपोर्ट बनाने की होती है और शहर में एक अदद बस अड्डा तक नहीं है। नेता कहते हैं कि विकास सतत प्रक्रिया है, लेकिन कई अन्य मुद्दें अपेक्षित पड़े हुए हैं। अयोध्या में विकास के मुद्दे पर बात ही क्यों हो, राजनीतिक पार्टियां भी जानती हैं कि धर्म के नाम पर लोग वोट दे ही देंगे, तो पार्टियां विकास के मुद्दे पर बात ही नहीं करती। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345