Lok Sabha Election 2019: PM Modi नोएडा में करेंगे नई मेट्रो रूट की शुरुआत, गृहमंत्री और Rahul Gandhi कर्नाटक में - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 9 मार्च 2019

Lok Sabha Election 2019: PM Modi नोएडा में करेंगे नई मेट्रो रूट की शुरुआत, गृहमंत्री और Rahul Gandhi कर्नाटक में

Lok Sabha Election 2019: PM Modi नोएडा में करेंगे नई मेट्रो रूट की शुरुआत, गृहमंत्री और Rahul Gandhi कर्नाटक में


नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी - फोटो : Facebook
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही है। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलिया जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी आक्रामक हुई है। शनिवार को प्रधानमंत्री और राहुल गांधी दो अलग-अलग अहम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्रेटर नोएडा से नोएडा के विभिन्न सेक्टरों के बीच नई मेट्रो रूट का उद्घाटन करेंगे। नई रूट नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच शुरू हो रही है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आर्कियोलॉजी इंस्टिट्यूट का लोकार्पण करेंगे। यहीं से वह वीडियो लिंक के जरिए बिहार के बक्सर में स्थापित होने वाले 1320 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे उनका कार्यक्रम निर्धारित है। 

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। कर्नाटक के हावेरी में वह दोपहर एक बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह न केवल कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाएंगे, बल्कि देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलेंगे। कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी है। 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कर्नाटक में एक सम्मेलन में भाग लेंगे। कर्नाटक के मैंगलोर में वह भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। इसके अलावे वहां के बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345