Lok Sabha Election में Pakistan की Entry, नेताओं में शुरू हुई जुबानी जंग - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 25 मार्च 2019

Lok Sabha Election में Pakistan की Entry, नेताओं में शुरू हुई जुबानी जंग

Lok Sabha Election में Pakistan की Entry, नेताओं में शुरू हुई जुबानी जंग


चुनाव में पाकिस्तान फैक्टर
चुनाव में पाकिस्तान फैक्टर 
भारत में शायद ही कोई ऐसा चुनाव हो जिसमें पाकिस्तान का नाम न लिया जाए। इस बार भी कई नेताओं ने पाकिस्तान को लेकर बयान दिया है। लोगों का मानना है कि चुनाव में पाकिस्तान फैक्टर आते ही अन्य मुद्दे गुम हो जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को आगरा में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही आतंकवाद को उखाड़ फेंककर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही देश की सुरक्षा कर सकती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कह सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, जैसे ओसामा बे-मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपके सहारनपुर में भी उनकी भाषा बोलने वाले उनके दामाद बैठे हैं। अब आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला। 

हाल में ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि भोपाल से उनके चुनाव लड़ने पर पाकिस्तान में मिठाइयां बंट रही हैं। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों की जारी सूची में भोपाल से दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है।

गुजरात के मेहसाणा में रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, ''हालांकि ऐसा नहीं होने जा रहा लेकिन 23 मई को चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद अगर ग़लती से कांग्रेस जीत जाती है तो पाकिस्तान में दिवाली मनेगी, क्योंकि इनका पाकिस्तान के साथ लगाव है।''

भाजपा के महासचिव राम माधव ने गुवाहाटी में कहा कि अगर कांग्रेसी नेता पाकिस्तान से चुनाव लड़ते तो संभवत: जीत जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि काग्रेसी नेताओं के ट्वीट भारत से ज्यादा पाकिस्तान में रिट्वीट किए जा रहे हैं। 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग सीट से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार लोन ने रविवार को एक जनसभा में कहा कि कोई पाकिस्तान के खिलाफ एक गाली निकालेगा तो मैं उसे दस गालियां दूंगा। मैं चाहता हूं भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती हो, पाकिस्तान हमेशा खुश रहे और तरक्की करे यही मेरी दुआ है। उन्होंने स्वीकार किया कि जब असेंबली में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगे तो मैंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345