Masood Azhar पर संयुक्त राष्ट्र के बड़े फैसले के बीच America जा रहे हैं Gokhle - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 11 मार्च 2019

Masood Azhar पर संयुक्त राष्ट्र के बड़े फैसले के बीच America जा रहे हैं Gokhle

Masood Azhar पर संयुक्त राष्ट्र के बड़े फैसले के बीच America जा रहे हैं Gokhle


मसूद अजहर
मसूद अजहर - फोटो : फाइल फोटो
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्वक आतंकी घोषित किए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का फैसला कुछ ही दिन में आने वाला है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से भारत के विदेश सचिव विजय गोखले सोमवार को मुलाकात करेंगे।  इस दौरान दोनों के बीच परस्पर हितों वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। गोखले अपने अमेरिकी समकक्ष राजनीतिक मामलों के अवर सचिव डेविड हेल और हथियार नियंत्रण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की अवर सचिव एंड्रिया थॉम्पसन के साथ द्विपक्षीय विदेश कार्यालय परामर्श और सामरिक सुरक्षा संवाद करने के लिए यहां पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, "विदेश सचिव वाशिंगटन डीसी की 11-13 मार्च की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय विदेश कार्यालय स्तरीय विचार-विमर्श एवं रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के सिलसिले में अपने अमेरिकी समकक्षों क्रमश: राजनीतिक मामलों के अवर सचिव डेविड हेल और हथियार नियंत्रण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के अवर सचिव एंड्रिया थॉम्पसन से वार्ता करेंगे।"

गोखले की इस अमेरिका यात्रा की योजना जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी पर सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले से पहले तैयार हुई थी। लेकिन इस हमले के बाद पोम्पिओ और गोखले के समकक्षों के साथ हो रही इस बैठक पर मीडिया की नजर रहेगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं।

माना जा रहा है कि यूएनएससी 13 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है। मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए अमेरिका, फ्रांस, और ब्रिटेन भी प्रस्ताव पेश कर चुके हैं। अगर अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो जाता है तो उसकी वैश्विक यात्रा पर प्रतिबंध लग जाएगा, संपत्ति जब्त हो जाएगी और हथियार रखने पर पांबदी लग जाएगी। अभी तक चीन मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने को लेकर भारत के प्रयासों को विफल करता रहा है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि चीन प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगा सकता है। ऐसा वो पहले भी कर चुका है। वह प्रस्ताव पर वोट देने का निर्धारण करने के लिए 10 दिन की समयसीमा मांग सकता है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345