President Ramnath Kovind ने बजरंग पूनिया से लेकर कुलदीप नैय्यर को दिया पद्म पुरस्कार - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 11 मार्च 2019

President Ramnath Kovind ने बजरंग पूनिया से लेकर कुलदीप नैय्यर को दिया पद्म पुरस्कार

President Ramnath Kovind ने बजरंग पूनिया से लेकर कुलदीप नैय्यर को दिया पद्म पुरस्कार


पद्म पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया
पद्म पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया - फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 शख्सियतों में से 56 लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं। वहीं बाकी बचे हुए लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, डांसर प्रभुदेवा से लेकर रेस्लर बजरंग पूनिया तक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार मोहनलाल को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया। सरदार सुखदेव सिंह ढींगरा और हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। कला और नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निर्देशक और अभिनेता प्रभुदेवा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। 

पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। गायक और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान दिया। रेस्लिंग के क्षेत्र में योगदान देने के लिए बजरंग पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

भारतीय तालवादक आनंद शिवमणि को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पत्रकार कुलदीप नेय्यर को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी भारती नैय्यर ने इस पुरस्कार को राष्ट्रपति कोविंद से ग्रहण किया।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345