Modi-Shaah-Yogi करेंगे 125-125 रैलियों को संबोधित, तिकड़ी संभालेगी प्रचार का मोर्चा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 26 मार्च 2019

Modi-Shaah-Yogi करेंगे 125-125 रैलियों को संबोधित, तिकड़ी संभालेगी प्रचार का मोर्चा

Modi-Shaah-Yogi करेंगे 125-125 रैलियों को संबोधित, तिकड़ी संभालेगी प्रचार का मोर्चा


फाइल फोटो
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार की गाड़ी  इस बार पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ही मुख्य रूप से हांकेगी। तीनों ही नेता देश भर में 125-125 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम के केंद्र में मुख्य रूप से दिल्ली में सरकार का द्वार माने जाने वाले यूपी, विस्तार की संभावना वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य होंगे। इनमें पीएम यूपी में कम से कम 20 रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रथम चरण के लिए पीएम 29 मार्च से चुनाव प्रचार में उतरेंगे। बीते आम चुनाव में पीएम मोदी ने प्रचार का जिम्मा खुद अपने सिर पर ले रखा था। इसलिए उन्हें  देश भर में 437 रैलियां करनी पड़ी थी। इस बार पार्टी ने पीएम, शाह, योगी का अलग-अलग इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। इस रणनीति के तहत शाह और योगी पीएम से भी अधिक जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। पीएम की रैलियों के लिए चार संसदीय सीटों का कलस्टर बनाया गया है। पार्टी की योजना उनकी करीब सवा सौ रैलियों केजरिए 500 लोकसभा क्षेत्र कवर करने की है।

            

गुजरात में प्रमुख भूमिका निभाएंगे योगी

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दौरान भी अहम भूमिका निभा चुके योगी लोकसभा चुनाव में भी इस राज्य में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा योगी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ कर्नाटक में भी मुख्य भूमिका में होंगे। कर्नाटक, गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्यों की राजनीति में मठ की अहम भूमिका है, जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण में जुटी है। ऐसे में रणनीतिकारों का मानना है कि इन राज्यों में योगी की भूमिका पार्टी के लिए बड़े लाभ का सौदा हो सकता है।

यूपी में सबसे अहम भूमिका में होगी तिकड़ी

पीएम, शाह और योगी की तिकड़ी यूपी में सबसे ज्यादा ताकत लगाएगी। इस क्रम में मोदी और शाह जहां 20-20 रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि योगी इनसे दोगुनी संख्या में रैलियां करेंगे। पार्टी इस सूबे महागठबंधन की चुनौतियों से निपटने केलिए रत्ती भर भी खतरा नहीं उठाना चाहती।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345