Nirav Modi को लेकर आपराधिक देरी की जा रही : Congress
नीरव मोदी (फाइल)
कांग्रेस ने पीएनबी घोटाले के भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि लंदन में उसकी कंपनी नाम बदलकर काम कर रही है, देश से भागने के कुछ दिन बाद उसने वहां कैश से घर खरीदा, उससे संबंधित सीए और अन्य जानकारियां सार्वजनिक हैं लेकिन पीएम इस मामले में आपराधिक देरी कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित दस्तावेज दिखाते हुए लंदन में नीरव की गतिविधियों का खुलासा किया। उन्होंने कहा लंदन में नीरव ने मई 2018 में नई कंपनी डायमंड होल्डिंग्स बना ली है जो घड़ियों और ज्वेलरी का काम कर रही है। वहां उनका सीए नितिन दत्तानी है, जिसका नाम पनामा पेपर्स में भी शामिल है। बीते दिनों 7 मार्च 2019 को नीरव की कंपनी डायमंड होल्डिंग्स ने अपना पता बदला है।
ऐसे में पीएम की क्या मजबूरी है जो उसे लेकर आंखें मूंदे हैं। घोटाले की जानकारी होने के बाद भी सरकार ने उस पर कार्रवाई नहीं की और उसे भागने दिया गया। पीएम काला धन लाने की बात कहते थे और नीरव देश की रकम लेकर फरार हो गया।