Nirav Modi मामले में भी अपनाई जाएगी Vijay Mallay वाली प्रत्यर्पण प्रक्रिया - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 23 मार्च 2019

Nirav Modi मामले में भी अपनाई जाएगी Vijay Mallay वाली प्रत्यर्पण प्रक्रिया

Nirav Modi मामले में भी अपनाई जाएगी Vijay Mallay वाली प्रत्यर्पण प्रक्रिया


नीरव मोदी (फाइल फोटो)
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
भारतीय अधिकारियों का मानना है कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का केस नीरव मोदी के मामले में एक नमूना साबित होगा। सरकार उसे प्रत्यर्पित करके भारत लाने की कोशिश कर रही है। मंगलवार को ही उसे लंदन में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को कोर्ट के सामने उसकी पेशी हुई थी। जहां से उसे 29 मार्च तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। भारत सरकार ने मेट्रोपोलिटन पुलिस द्वारा नीरव मोदी की गिरफ्तारी का स्वागत किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया हुआ है। एक सूत्र ने कहा, 'विजय माल्या प्रकरण के बाद भारत के पास ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक व्यवस्था तैयार हो गई है। भारतीय पक्ष ब्रिटेन की न्यायपालिका की भारतीय जेल की परिस्थितियों को लेकर जारी चिंताओं को दूर करने में भी सक्षम है। इसके जरिए नीरव मोदी के प्रत्यर्पण करने में आसानी होगी।'

पिछले महीने ब्रिटेन के गृह सचिव साजिद जाविद ने माल्या को प्रत्यर्पित करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। शराब कारोबारी भारत में हजारों करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में फरार है। उसने इस निर्णय के खिलाफ अपील दायर की है।

शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नीरव मोदी के मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा, 'प्रत्यर्पण के अनुरोध की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। भारत की तरफ से कोई भी देरी नहीं हुई है। भारत सरकार नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण के लिए प्रतिबद्ध है।'

वहीं नीरव के पास से तीन पासपोर्ट मिले हैं। लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जब उसे शहर के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तब उसके पास तीन पासपोर्ट होने का पता चला। भारतीय एजेंसियों ने हीरा कारोबारी का पासपोर्ट रद्द कर दिया था। उसके पास जो पासपोर्ट हैं, उसमें एक अब मेट्रोपोलिटन पुलिस के पास है और दूसरा पासपोर्ट ब्रिटेन के गृह विभाग के पास है। तीसरा पासपोर्ट ब्रिटेन के ड्राइविंग एंड व्हीकल लाइसेंसिंग आथॉरिटी के पास है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345