Odisha विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की अपने 100 उम्मीदवारों की सूची

इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुअल ओराम को सुरंदगढ़ लोकसभा सीट से फिर से टिकट दिया है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद पार्टी ने सूची जारी की। पार्टी ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने उन कई उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है जो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद या कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।



