PM होता तो 40 जवानों की मौत पर 40 सेकंड में कर देता PAK पर हमला: Aajam Khan - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 28 मार्च 2019

PM होता तो 40 जवानों की मौत पर 40 सेकंड में कर देता PAK पर हमला: Aajam Khan

PM होता तो 40 जवानों की मौत पर 40 सेकंड में कर देता PAK पर हमला: Aajam Khan


Azam Khan
Azam Khan 
सपा महासचिव व पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि यदि मैं प्रधानमंत्री होता तो पुलवामा में 40 जवानों की मौत के बाद पाकिस्तान पर हमले में 40 सेकंड न लगाता। अंजाम से बेखबर पाक पर तुरंत अटैक कर देता।सपा दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने कहा कि किसी की भी मृत्यु हो जाए हिंदुओं में अंतिम संस्कार और मुसलमानों में नमाजे जनाजा जरूर होती है। माना जाता है कि इसके बिना मोक्ष नहीं मिलता। यदि लाश न मिले तो मुसलमानों में गयाबाने नमाजे जमाना अदा की जाती है। उन्होंने कहा, एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के 450 लोग मारे गए। हो सकता है इससे भी ज्यादा मरें हों।

पता नहीं पड़ोसी पाक कैसा इस्लामिक मुल्क है जो इतने लोगों की मौत पर भी नमाजे जनाजा अदा नहीं की गई। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके खोखले नारों और वादों से जनता का दिल भर चुका है। यदि मोदी के हर खाते में 20 लाख रुपये देने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के झूठे वादों पर यकीन कर सकता है तो प्रधानमंत्री को कांग्रेस के 72 हजार रुपये देने के वादे पर यकीन करना चाहिए।

उन्होंने रामपुर प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा, मेरे सीबीएससी बोर्ड के चार स्कूल हैं। इनमें गरीब बच्चों को बहुत कम फीस पर शिक्षा दी जाती है, लेकिन दो कमरे खाली कराने के नाम पर डीएम के आदेश पर एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों के कान पकड़े, सिर पर कुर्सियां रखवाईं। प्रशासन ने पानी टैंक के कनेक्शन काट दिए। कहा कि सीएम आदित्यनाथ संवैधानिक पद पर बैठकर काट देंगे, ठोक देंगे जैसी भाषा का प्रयोग करते हैं। उससे आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश और शिक्षा देंगे।

जयप्रदा पर कहा, भाजपा को इंर्पोटेड प्रत्याशी लाने पड़ रहे
आजम खान ने जया प्रदा को रामपुर से टिकट देने पर तंज कसते हुए कहा कि कई जगहों पर भाजपा को प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे हैं। इंपोर्टेड प्रत्याशी लाने पड़ रहे है। हमारे रामपुर में भी ऐसा ही हुआ है। लेकिन हम अपना चुनाव लड़ेंगे, जनता के बीच अपना एजेंडा और घोषणा पत्र लेकर जाएंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345