Rahul Gandhi के 72 हजार के वादे पर Arun Jaitly ने उठाए सवाल, कहा- योजनाओं के नाम पर छलकपट - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 26 मार्च 2019

Rahul Gandhi के 72 हजार के वादे पर Arun Jaitly ने उठाए सवाल, कहा- योजनाओं के नाम पर छलकपट

Rahul Gandhi के 72 हजार के वादे पर Arun Jaitly ने उठाए सवाल, कहा- योजनाओं के नाम पर छलकपट


अरुण जेटली ने राहुल के वादे पर बोला हमला
अरुण जेटली ने राहुल के वादे पर बोला हमला 
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी की गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये देने की योजना पर जमकर हमला बोला है। जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की वजह से देश में गरीबी है। कांग्रेस ने सात दशकों तक देश को धोखा दिया है। योजनाओं के नाम पर कांग्रेस ने छलकपट किया है। कांग्रेस गरीबी हटाने के नाम पर राजनीति का व्यवसाय कर रही है। कांग्रेस के वादे से ज्यादा मोदी सरकार ने गरीबों के लिए किया।" जेटली यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंदिरा गांधी के मशहूर गरीबी हटाओ नारे को भी कठघरे में खड़ा किया। जेटली ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गरीबी और गरीबी हटाने के नाम पर व्यवसाय का रहा है गरीबी हटाने का नहीं। गरीबी हटाने के लिए कोई  साधन नहीं दिए गए। साल 1971 में इंदिरा गांधी का तो मुख्य नारा था- गरीबी हटाओ लेकिन हुआ कुछ नहीं, उनकी नीति ही नहीं थी नौकरियां पैदा करने की। कांग्रेस की नीतियों की वजह से देश में गरीबी बरकरार रही। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी सरकार की पीएम किसान निधि योजना कांग्रेस शासित राज्यों में लागू क्यों नहीं हो पाई।

इससे पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी थी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 12 हजार से कम कमाने वाले परिवारों को हर साल 72 हजार रूपये दिए जाएंगे। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345