Rahul Gandhi ने किया बड़ा एलान, सत्ता में आए तो नीति आयोग को खत्म कर देंगे

If voted to power, we will scrap the NITI Aayog. It has served no purpose other than making marketing presentations for the PM & fudging data.
We will replace it with a lean Planning Commission whose members will be renowned economists & experts with less than 100 staff.
राहुल का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार चुनाव आचार संहिता मामले में फंसे हैं।
दो अप्रैल तक मांगा जवाब
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए दो अप्रैल तक का वक्त दिया गया है। उन्होंने आयोग से पांच अप्रैल तक का समय मांगा था। कांग्रेस की न्यूनतम आय गारंटी के वादे के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से कुमार को नोटिस जारी किया गया था और कुमार को गुरुवार शाम तक इसका जवाब देना था।
कुमार ने कहा था कि वह देश के बाहर हैं और चुनाव आयोग के समक्ष उनकी चिट्ठी को रखा गया था। आयोग ने 2 अप्रैल की शाम तक उनसे अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
Rajiv Kumar, Vice Chairman, NITI Aayog was given a notice by Election Commission over his remarks against the Congress’ poll promise of minimum income guarantee
कुमार पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस के वादे को चुनाव के लिए चांद लाने जैसा बताया। उन्होंने ट्वीट भी किया था- प्रस्तावित आय गारंटी योजना आर्थिक परीक्षण, राजकोषीय अनुशासन परीक्षण और क्रियान्वयन परीक्षण में विफल है।