Robert Vadra के पास कई जगहों से आ रहा है चुनाव लड़ने का ऑफर - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

Robert Vadra के पास कई जगहों से आ रहा है चुनाव लड़ने का ऑफर

Robert Vadra के पास कई जगहों से आ रहा है चुनाव लड़ने का ऑफर


Robert Vadra is getting offers to contest elections from many places
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बुधवार शाम को उन्होंने कहा, कई जगह से लोगों के निवेदन आ रहे हैं कि मैं उनके यहां से चुनाव लड़ूं।

 मैं सही समय पर फैसला लूंगा। बता दें कि राबर्ट वाड्रा को लेकर कई दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय के मामले में लगातार पेशी भुगत रहे वाड्रा का कहना है कि ईडी जहां भी पूछताछ के लिए बुलाएगी, मैं वहां पर जाउंगा। मैं देश में ही रहता हूं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। आखिर में सच की जीत होगी। उन्होंने कहा, ये मामले तो पांच साल से चल रहे हैं, लेकिन चुनाव के वक्त मुझ पर ज्यादा ही दबाव बनाया जा रहा है।

मीडिया के साथ बातचीत में वाड्रा ने कहा, वे बदलाव के लिए राजनीति में आ सकते हैं। पिछले दिनों मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में उनके नाम के पोस्टर भी लग गए थे, हालांकि शाम होते होते वे पोस्टर उतार लिए गए थे। वाड्रा इससे पहले भी इशारा कर चुके हैं कि वे राजनीति में आना चाहते हैं।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345