Syed ali shah गिलानी के दामाद व वटाली से पूछताछ करना चाहती है :ED

सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम में कुछ दिन पहले हाफिज सईद की संपत्ति का पता चला था। यह संपत्ति सईद के संगठन फलाह ए इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) ने वटाली के जरिए गुरुग्राम में एक विला खरीदा था। हालांकि इसकी खरीद वटाली ने की थी लेकिन इस पर नियंत्रण सईद का था। इस संपत्ति को चार दिन पहले ईडी ने जब्त कर लिया है। इसके सिलसिले में ईडी इन तीन आरोपियों से पूछताछ करना चाहता है।
एनआईए ने इन आरोपियों को आतंकी फंडिंग मामले में 2017 में गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह तीनों आरोपी तिहाड़ जेल में निरुद्घ हैं। इन आरोपियों के खिलाफ एनआईए आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। इस आरोप पत्र में हिजबुल चीफ सैयद सलाउद्दीन, मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफि सईद को भी आरोपी बनाया गया है। इन लोगों पर देश के खिलाफ युद्घ छेडने व कश्मीर घाटी में आतंकी साजिश तथा पत्थरबाजी की फंडिंग का आरोप बनाया गया है।
एनआईए ने आरोप पत्र में पाकिस्तानी आतंकियों के अलावा दस अन्य लोगों पर अपराधिक साजिश, देशद्रोह व अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। इन आरोपियों के खिलाफ ईडी ने शिकायत जांच शुरु कर दी है। इसी कड़ी में गुरुग्राम की संपत्ति जब्त की है।