चुनाव प्रचार के बीच खतरे को देखते हुए केंद्र ने UP के दोनों उप CM की बढ़ाई सुरक्षा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 25 मार्च 2019

चुनाव प्रचार के बीच खतरे को देखते हुए केंद्र ने UP के दोनों उप CM की बढ़ाई सुरक्षा

चुनाव प्रचार के बीच खतरे को देखते हुए केंद्र ने UP के दोनों उप CM की बढ़ाई सुरक्षा


dinesh sharma and keshav prasad maurya
dinesh sharma and keshav prasad maurya
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि उनका सुरक्षा घेरा बढ़ाने का फैसला लोकसभा चुनाव के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मौजूदा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के कमांडो दस्ते को बढ़ा कर राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा में तब्दील किया गया है। दूसरे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की सुरक्षा का स्तर भी मौर्य के बराबर कर दिया गया है। केशव मौर्य को उत्तर प्रदेश में आवाजाही के दौरान पहले ही ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। अब उन्हें देश में कहीं भी जाने पर तीन-चार सशस्त्र कमांडो दस्ता मिलेगा। 

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी इसी स्तर की वीआईपी सुरक्षा दी गई है। वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा में तीन से चार कमांडो अत्याधुनिक एके 47 राइफल और मोबाइल बख्तरबंद वाहन से लैस होते हैं। माना जा रहा है कि यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूरे देश में घूमना पड़ेगा, इसलिए यह सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर दोनों उपमुख्यमंत्रियों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

वीआईपी सुरक्षा में सीआरपीएफ के 4000 कमांडो

वीआईपी की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की समर्पित सुरक्षा विंग है और यह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित देश भर में 76 प्रमुख व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात है। वीआईपी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की चार बटालियन हैं, जिनमें 4000 कमांडो हैं।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345